Friday, 12 March 2010

WE ARE GRATEFUL TO OUR TEAM SPREADING THROUGHOUT INDIA

हम आप सभी विद्वत जनों एवं नये स्कॉलर्स के आभारी है जिन्होंने हमें अपने लेख भेजकर इस मैगजीन के अगले अंक के सफल प्रकाशन मैं अपना योगदान दिया है.हमें नांदेड महारास्ट्र,हरिद्वार,उदयपुर,नैनीताल,बड़ोदरा.बिहार  एवं छत्तीसगढ़ से लेख प्राप्त हुए हैं .हम उन्हें अवश्य अगले अंक में स्थान देने का प्रयास करेंगे .साथ ही उदीयमान आयुष छात्रों की  समस्याओं को भी एक माध्यम के रूप में प्रकाशित करने का प्रयास  करेंगे .आज के युग में भारत ही नहीं पूरे विश्व में दोष रहित चिकित्सा पद्धतिओं पर लोगों  का नजरिया बदला है हमारा दायरा बढ़ रहा है . आज आयुष चिकित्सकों की मांग बढ़ी है.उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आज आयुष चिकित्सक मुख्य भूमिका में हैं भारत सरकार इस दिशा आयुष मंत्रालय के माध्यम से अग्रणी भूमिका में है.आज आयुष चिकित्सा में विशेषज्ञ चिकिसकों की मांग भी बढ़ रही है. इस दिशा में विश्व भर में इन चिकिसकों की बढ़ती मांग इसकी सफलता को सिद्ध  करती है आयुष दर्पण के माध्यम से हम इस दिशा में हो रहे शोधपरक जानकारियों एवं रोजगार को भी आप के समक्ष पहुँचाने का प्रयास  करेंगे .

1 comment: